ताश के पत्तों की तरह ढहा बांध, पाकिस्तान में तबाही का सैलाब
पाकिस्तान के तरबेला बांध के टी5 प्रोजेक्ट में टनल की दीवार ढहने से भारी मात्रा में पानी भर गया, जिसके बाद काम रोककर सिंधु नदी के आसपास अलर्ट जारी कर दिया गया है। चीनी कंपनी के घटिया निर्माण और बार-बार हो रहे हादसों के कारण इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की लागत अरबों रुपये बढ़ चुकी है।



























































