दिल्ली के रोहिणी में दिनदहाड़े चाकू घोंपकर युवक की हत्या: राजधानी में लगातार आपराधिक घटनाओं से दहशत का माहौल
पुलिस ने बताया कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में एक व्यस्त सड़क पर दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। यह घटना सोमवार को प्रशांत विहार थाना क्षेत्र के सेक्टर 10 में एक शॉपिंग मॉल के पास हुई। इस हमले से इलाके में आने-जाने वालों और दुकानदारों के बीच दहशत फैल गई।



























































