EAM S Jaishankar 26 सितंबर को UNGA को करेंगे संबोधित, दुनिया की निगाहें भारत पर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें उच्च-स्तरीय सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस वार्षिक वैश्विक मंच पर 22 से 28 सितंबर तक चलने वाली आम बहस में भू-राजनीतिक संघर्षों, जलवायु परिवर्तन और परमाणु निरस्त्रीकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी, जो विश्व शांति के लिए अहम हैं।



























































