फटाफट हटाओ...ईरान ने ऐसा धमकाया, ब्रिटेन में अपने एयरबेस से धड़ाधड़ एयरक्रॉफ्ट समेटकर निकलने लगा अमेरिका
ईरान से मिली धमकी के बाद अमेरिकी सेना ने ब्रिटेन स्थित एयरबेस से अपने विमान हटाकर जर्मनी भेज दिए हैं। अमेरिकी अधिकारी इस खतरे की गंभीरता का आकलन करने में जुटे हैं। दूसरी तरफ ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि उस पर हमला हुआ, तो वह बिना किसी भौगोलिक सीमा के अमेरिकी ठिकानों पर प्रभावी जवाबी कार्रवाई करेगा।



























































