Blackstone के 5000 करोड़ निवेश से मजबूत होगी IIFL Finance की वित्तीय स्थिति और कर्ज क्षमता
आईआईएफएल फाइनेंस कुल 6,414 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने जा रही है, जिसमें वैश्विक निवेशक ब्लैकस्टोन 5,000 करोड़ रुपये का निवेश कर करीब 16 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके अलावा कंपनी प्रवर्तक निर्मल जैन और आरवी वेंकटरमण 1,264 करोड़ रुपये तथा एंकरिज कैपिटल 150 करोड़ रुपये लगाएगी। इस पूंजी निवेश से आईआईएफएल की वित्तीय स्थिति और कर्ज देने की क्षमता मजबूत होगी।



























































