US Court के आदेश पर MEA का स्पष्ट रुख, कानून मंत्रालय के जरिए ही तामील होंगे समन
विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी अदालत में अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा भारतीय अधिकारियों के खिलाफ दायर मुकदमे को खारिज कर दिया है। मंत्रालय ने अजीत डोभाल और सामंत गोयल पर लगे आरोपों को पूरी तरह मनगढ़ंत बताया। साथ ही स्पष्ट किया कि न्यायिक दस्तावेज तामील कराने का अनुरोध केवल अधिकृत केंद्रीय प्राधिकरण कानून मंत्रालय के माध्यम से ही भेजा जा सकता है।



























































