भारतीय कंपनियां Solar Cell मशीनों के लिए Germany और Japan से करेंगी साझेदारी
भारत की सौर ऊर्जा और बैटरी निर्माण योजनाओं के लिए चीन पर मशीनों की निर्भरता चुनौती बनी हुई है। चीनी निर्यात नियंत्रण के बीच भारतीय कंपनियां अब जर्मनी, जापान और दक्षिण कोरिया से तकनीकी साझेदारी कर रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत को अपनी मशीन निर्माण क्षमता तैयार करने में 3 से 5 साल लग सकते हैं।



























































