Pensioners को नहीं जाना होगा बैंक, Jeevan Pramaan App से ऐसे बनाएं Life Certificate
पेंशन जारी रखने के लिए पेंशनर्स को हर साल जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है। बुजुर्गों की सुविधा के लिए सरकार ने अब डिजिटल विकल्प उपलब्ध कराया है। पेंशनर्स जीवन प्रमाण ऐप और आधार आधारित बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन की मदद से घर बैठे आसानी से अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट ऑनलाइन सब्मिट कर सकते हैं।



























































