'मुझे झूठे वादे मत सुनाओ', MPLADS फंड खर्च न होने पर भड़कीं Kangana Ranaut, मंडी के अधिकारियों को लगाई फटकार
हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र में आयोजित 'डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी' (DISHA) की बैठक में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने विकास कार्यों के लिए जारी फंड के धीमे इस्तेमाल पर अधिकारियों की जमकर क्लास ली।



























































