Karnataka Congress ने विज्ञापनों पर खर्च किए 473 करोड़, BJP का हमला
कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर जन कल्याण की अनदेखी कर तीन वर्षों में विज्ञापनों पर 473 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार बुनियादी ढांचे, रोजगार और किसानों की समस्याओं को हल करने के बजाय अपनी छवि चमकाने में जुटी है।



























































