गांधी परिवार के हाथों पर लगा हजारों लोगों का खून, सिरसा ने 1984 के 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' को लेकर सोनिया गांधी को घेरा, कहा- मत बहाए मगरमच्छ के आंसू
सोनिया गांधी के संस्मरण में 1984 की घटनाओं और ऑपरेशन ब्लू स्टार पर किए दावों से विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेताओं ने इसे पूरी तरह झूठा बताते हुए गांधी परिवार पर निशाना साधा है। वहीं, कांग्रेस ने पुस्तक का बचाव करते हुए विरोधियों से इसे राजनीतिक रंग न देने की अपील की।



























































