Pakistan में US Ambassador बनेंगी Natalie Baker, Donald Trump ने सीनेट को भेजा नाम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान में अगले अमेरिकी राजदूत के रूप में नताली बेकर को नामित किया है। वर्तमान में इस्लामाबाद में कार्यवाहक प्रमुख की जिम्मेदारी निभा रहीं बेकर के नामांकन को मंजूरी के लिए अमेरिकी सीनेट भेजा गया है। सीनेट से पुष्टि मिलने के बाद वह लगभग दो वर्षों से खाली पड़े इस शीर्ष राजनयिक पद को संभालेंगी।



























































