NSG कमांडो के लिए आएगी नई Nyco यूनिफॉर्म, भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत
भीषण गर्मी और लू से बचाने के लिए एनएसजी ने ब्लैक कैट कमांडो के लिए नई हवादार यूनिफॉर्म की सिफारिश की है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सुरक्षा में तैनात जवान के बेहोश होने के बाद यह फैसला लिया गया। नायलॉन और कॉटन से बने नाइको फैब्रिक की यह वर्दी कमांडो को जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।



























































