Punjab में पराली जलाने के 4657 मामले आए सामने, PPCB ने दर्ज कराईं 1442 FIR
पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में पराली जलाने के 4,657 मामले सामने आए हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1,442 FIR दर्ज की हैं और 7.285 करोड़ रुपये का पर्यावरण जुर्माना लगाया है। तरनतारन और फिरोजपुर जिलों में पराली जलाने के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।



























































