हर ऑपरेशन का समर्थन करता हूं, अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने महाभियोग की कोशिश को ‘राजनीतिक तमाशा’ बताकर खारिज किया
अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने अपने खिलाफ महाभियोग की कोशिश को राजनीतिक तमाशा बताकर खारिज कर दिया। सांसद मैसी के इस प्रस्ताव में ईरान, यमन और वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई पर सवाल उठाए गए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हेगसेथ का बचाव किया है, जबकि प्रतिनिधि सभा में इस पर जल्द मतदान हो सकता है।



























































