Rafale-M के ट्रायल से मजबूत होगी INS Vikrant की मारक क्षमता, हिंद महासागर में बढ़ेगी ताकत
गोवा में विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत से राफेल-एम लड़ाकू विमानों का परीक्षण किया जा रहा है। भारत ने नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए फ्रांस से 26 राफेल-एम विमानों का समझौता किया है, जिनकी डिलीवरी 2028 के अंत तक मिलने की उम्मीद है। अत्याधुनिक तकनीक और हथियारों से लैस यह विमान हिंद महासागर में भारत की समुद्री हवाई ताकत मजबूत करेगा।



























































