Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली से पकड़े गए 4 आरोपी, 26 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड!
मुंबई की एक अदालत ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के मामले में दिल्ली से गिरफ्तार चार आरोपियों को 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार इन आरोपियों ने हमलावरों को हथियार मुहैया कराए थे। जुहू में हुई इस फायरिंग मामले में पुलिस अब तक दस लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।



























































