Bikaner House ने Raihan Vadra की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने का किया बचाव, बताया नीति के खिलाफ
बीकानेर हाउस मैनेजमेंट सोसाइटी ने रायहान वाड्रा की प्रदर्शनी नो आइडिया इज़ फाइनल से कुछ कलाकृतियां हटाने के अनुरोध का बचाव करते हुए कहा कि तस्वीरें नीति के अनुरूप नहीं थीं। रेहान ने आरोप लगाया था कि उनसे विरोध प्रदर्शन और तिरंगे की तस्वीरें हटाने को कहा गया। इस विवाद के बीच प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने बेटे का समर्थन किया है।



























































