काम समेटो और तुरंत निकलो...हूतियों ने किसे धमकाया, सऊदी में मची सनसनी!
यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के आर्थिक और रक्षा प्रतिष्ठानों पर बड़े हमले की चेतावनी देते हुए विदेशी कंपनियों को तुरंत इलाका खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। हूतियों ने सऊदी छोड़ने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों को सुरक्षित निकास देने का प्रस्ताव भी रखा है। इस चेतावनी से सऊदी अरब के औद्योगिक गलियारों में भारी घबराहट फैल गई है।



























































