Manipur Toxic Liquor Tragedy | जहरीली शराब का कहर! चंदेल में 48 घंटे के भीतर 15 लोगों की दर्दनाक मौत, 180 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, सीएम ने दिए जांच के आदेश!
ये मौतें 18 से 20 नवंबर के बीच हुईं। चंदेल के पुलिस अधीक्षक (SP) द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में शुरुआत में 8 मौतों की पुष्टि की गई थी। मृतकों की पहचान किशन ह्रांगबुंग एनल (32), ह्रांगबुंग बेरुवंग एनल (50), ह्रांगबुंग मोह्रिंग एनल (46), आरडी अंगनाहिरिंग एनल (37), केआई रामतियांग एनल (44), एनएल मोथाहरिंग एनल, टीएस आशिंग और टीएस लवली के रूप में हुई है।



























































