NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा मोड़: दिल्ली की विशेष अदालत ने 14 आरोपियों पर तय किए आरोप, 25 नवंबर से रोज़ाना चलेगा ट्रायल
इस कथित परीक्षा घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने लगभग 20,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने 12 अगस्त को एजेंसी की शुरुआती चार्जशीट का संज्ञान लिया था। इसके बाद, 14वें आरोपी के खिलाफ एक सप्लीमेंट्री (पूरक) चार्जशीट भी दाखिल की गई।



























































