मैं चुनौतियों को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता, IIT Kharagpur में बोले PM Modi, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत ने शुरू किया चिप्स निर्यात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी खड़गपुर में देशवासियों से सीमित सोच त्यागकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर निर्माण, नवाचार और गरीबी उन्मूलन में भारत की प्रगति देश की मजबूत क्षमता का प्रमाण है। तमाम पुरानी चुनौतियों और संदेहों को पीछे छोड़ते हुए भारत ने सेमीकंडक्टर इकाइयां स्थापित कर अपनी आत्मनिर्भरता को सशक्त किया है।



























































