Yes Milord: ब्लड रिलेशन में शादी करने पर लगेगी रोक? अब देश में बनेगा नया कानून? केंद्र से SC ने मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने करीबी रिश्तेदारों के बीच विवाह से बच्चों में होने वाली आनुवंशिक बीमारियों पर चिंता जताई है। अदालत ने कहा कि वह इन शादियों पर रोक नहीं लगा सकती क्योंकि कानून बनाना संसद का काम है। हालांकि, पीठ ने केंद्र सरकार को नोटिस भेजकर इसके स्वास्थ्य संबंधी खतरों के प्रति जागरूकता फैलाने पर जवाब मांगा।



























































