Punjab Police ASI Murder Case | असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हत्याकांड का मुख्य शूटर 'हैप्पी बहमन' ज़ीरकपुर मुठभेड़ में गिरफ्तार
असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) इकबाल सिंह की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने ज़ीरकपुर के एक होटल में हुई मुठभेड़ के बाद, इस हत्याकांड के मुख्य शूटर माने जा रहे हरप्रीत सिंह उर्फ 'हैप्पी बहमन' को गिरफ्तार कर लिया है।



























































