UP CM Yogi की मां का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, PM Modi ने फोन कर जताई संवेदना
सावित्री देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। शुक्रवार सुबह पंचूर गांव स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाई महेंद्र ने उनके निधन की पुष्टि की। परिवार और स्थानीय लोगों के मुताबिक, उम्र संबंधी परेशानियों के साथ ही उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी।



























































