ATC की शिकायत के बाद IGI Airport के पास Drone और Laser Lights बैन, उल्लंघन पर कार्रवाई
सुरक्षा और आतंकी खतरों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने आईजीआई हवाई अड्डे के आसपास ड्रोन, पैराग्लाइडर और लेजर बीम पर 60 दिनों का प्रतिबंध लगाया है। विमान उतारते समय पायलटों का ध्यान भटकने से रोकने के लिए यह आदेश 16 जनवरी 2027 तक प्रभावी रहेगा। उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता के तहत कानूनी कार्रवाई होगी।



























































