Nitish Setu से घटेगा सफर का समय, Bihar में 34,470 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू करेंगे PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में लगभग 34,470 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे गंगा नदी पर बने नीतीश सेतु को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही सड़क, ऊर्जा, 100 ई-बसों और शहरी आवास जैसी कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत भी होगी।



























































