PM Modi के बयान पर बोले Rahul Gandhi, यह सरकार की आर्थिक विफलता की स्वीकारोक्ति
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्योगपतियों पर दिए बयान को सरकारी नीतियों की विफलता की स्वीकारोक्ति बताया। गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से एकाधिकार बढ़ा और एमएसएमई जैसे रोजगार प्रदाता क्षेत्र कमजोर हुए। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने उद्योग जगत से वेतन वृद्धि और रोजगार सृजन पर सवाल उठाए थे।



























































