गैंगस्टर Goldy Brar पर शिकंजा कसा: FBI की 'टॉप 10 मोस्ट वांटेड' लिस्ट में शामिल, गिरफ्तारी पर रखा गया 1 मिलियन डॉलर का इनाम!
BI के एक नोटिस के अनुसार, वह अमेरिका और कनाडा में हिंसक आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले एक अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध गिरोह (ऑर्गेनाइज्ड क्राइम सिंडिकेट) का नेतृत्व करने के आरोप में वांछित है। उसे 'टॉप 10 मोस्ट वांटेड' सूची में इसलिए रखा गया है क्योंकि वह लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध समूह (OCG) के उत्तरी अमेरिकी ऑपरेशंस का नेतृत्व करता है।



























































