Crude Oil ने बिगाड़ा खेल, भारत को लगा 19 अरब डॉलर का बड़ा झटका
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उछाल और अधिक खरीद के चलते अक्टूबर में भारत का कच्चा तेल आयात बिल 88% बढ़कर 19.5 अरब डॉलर पहुंच गया। युद्ध और होर्मुज मार्ग पर तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड 123.93 डॉलर प्रति बैरल तक उछल गया था। हालांकि, अमेरिकी चुनाव नतीजों के बाद तेल की कीमतों में भारी नरमी आई।



























































