Akhilesh Yadav का कड़ा रुख, पक्षपाती अफसरों पर Election Commission से एक्शन की मांग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर अधिकारियों को एजेंट की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत करने की घोषणा की है। दूसरी ओर, यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने मतदाताओं से अपील की है कि वे चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत 16 दिसंबर तक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें।



























































