Hormuz संकट से अंतरराष्ट्रीय बाजार में उछला Brent Crude, भाव 92.67 डॉलर पहुंचा
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में तेजी आई है। सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों और होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों से जुड़े हादसों के बाद ब्रेंट क्रूड 92.67 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। हालांकि बाजार में अतिरिक्त तेल आपूर्ति की आशंका भी बनी हुई है।



























































