SpiceJet की उड़ानें रद्द होने पर DGCA ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब
उड़ानें लगातार रद्द होने और वित्तीय संकट के बीच डीजीसीए ने स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस भेजकर 7 दिन में जवाब मांगा है। नवंबर में एयरलाइन की समय पर उड़ानों की दर घटकर 25 प्रतिशत और घरेलू बाजार हिस्सेदारी 0.6 प्रतिशत रह गई। इसके अलावा कंपनी के पास परिचालन में 10 से कम विमान बचे हैं।



























































