NSE बना दुनिया का 5वां सबसे बड़ा Stock Exchange ऑपरेटर, Nasdaq को पछाड़ा
भारत के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने 59.3 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण के साथ दुनिया के पांचवें सबसे बड़े शेयर बाजार संचालक का दर्जा हासिल किया है। इस बढ़त के साथ एनएसई ने नैस्डैक और हांगकांग एक्सचेंज को पीछे छोड़ दिया। सितंबर में लिस्टिंग के बाद से एक्सचेंज के शेयरों में करीब 24.5 प्रतिशत का उछाल आया है।



























































