PM Narendra Modi Vaishali rally | ‘पहले सुर्खियों में घोटाले होते थे, अब निवेश की चर्चा होती है’, वैशाली में PM मोदी का पिछली सरकारों पर बड़ा हमला
उन्होंने कहा, "जरा याद कीजिए कि NDA के सत्ता में आने से पहले हालात कैसे थे। तब हर तरफ सिर्फ घोटालों की चर्चा होती थी। आज पूरा ध्यान निवेश पर है। पहले अखबारों की सुर्खियों में अपराध के आंकड़े छाए रहते थे, लेकिन अब चर्चा इस बात पर होती है कि अपराधियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है।"



























































