Multi-Alignment Policy Explained | भारत की 'विश्वबंधु' कूटनीति का पूरा विश्लेषण |Teh Tak Part 4
भारत की विदेश नीति गुटनिरपेक्षता से बहु-गठबंधन की ओर बढ़कर विश्वबंधु की भूमिका में उभर चुकी है। वैश्विक सहायता प्रदाता और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनकर भारत अब ग्लोबल साउथ का सशक्त नेतृत्व कर रहा है। हालांकि, पश्चिमी देशों और रूस-चीन धुरी के बीच अपनी रणनीतिक स्वायत्तता बरकरार रखना देश के लिए एक कूटनीतिक चुनौती है।



























































