डेटा लीक और सामूहिक इस्तीफों की खबरों पर 'Guidance Tamil Nadu' का बड़ा पलटवार, कहा-'कोई मास रेजिग्नेशन नहीं हुआ, अफवाहों पर न दें ध्यान!'
शुक्रवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से बयान जारी करते हुए एजेंसी ने इन खबरों को पूरी तरह निराधार अफवाह करार दिया और कहा कि वह जनहित में सही स्थिति स्पष्ट करने के साथ-साथ पारदर्शिता और विश्वसनीयता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है।



























































