अब इस भारत के साथ...हाथ काटने की धमकी देने वाले पाकिस्तानी मंत्री मोदी के फैन हो गए
भारत में एससीओ बैठक में शामिल हुए पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद के तेवर पूरी तरह बदले नजर आए। सीमा पार आतंकवाद और अपनी पुरानी धमकियों पर तीखे सवालों का सामना करते हुए वे कन्नी काटते दिखे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की तारीफ की और माना कि पाकिस्तान की गलतियों से ही दोनों देशों के संबंध खराब हुए।



























































