Awami League के विरोध और हिंसा के बीच MEA का रुख साफ, Bangladesh के साथ रिश्ते अहम
विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत बांग्लादेश के साथ सकारात्मक और भविष्योन्मुखी संबंध चाहता है, लेकिन उसने वहां के आंतरिक घटनाक्रम पर टिप्पणी से इनकार किया। वहीं बांग्लादेश में तारिक रहमान ने शेख हसीना और अवामी लीग पर हिंसा तथा साजिश का आरोप लगाया है। इस बीच शेख हसीना की संभावित वापसी को लेकर देश में राजनीतिक तनाव और हिंसा जारी है।



























































