FATF Meeting से पहले मक्कार पाकिस्तान का नया पैंतरा, आतंकी मसूद अजहर पर रखा 70 लाख का इनाम
पाकिस्तान की जांच एजेंसी एफआईए ने जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को मोस्ट वांटेड आतंकियों की रेड बुक में शामिल कर उस पर 70 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। एफएटीएफ बैठक से पहले उठाए गए इस कदम के साथ ही सूची में 26/11 मुंबई आतंकी हमले से जुड़े 19 संदिग्धों के नाम भी शामिल किए गए हैं।



























































