CM Yogi के बयान पर Akhilesh Yadav का पलटवार, 2027 में NDA पर 20 साबित होगा PDA
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के 80 बनाम 20 वाले चुनावी फॉर्मूले पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन अधिकतम 80 सीटों पर ही लड़ पाएगा और पीडीए गठबंधन एनडीए पर भारी साबित होगा। साथ ही उन्होंने सत्ता में आने पर अयोध्या को विकसित करने का भी वादा किया।



























































