US-Iran War Updates: ईरान युद्ध में चीन की चालबाजी, रणनीति के तहत संघर्ष से दूर बीजिंग, पाकिस्तान को बनाया है मोहरा
हजारों लोग तेहरान में विरोध प्रदर्शन करने और अपनी सरकार के समर्थन में इकट्ठा हुए। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा है कि ब्रिटिश सेना नाकाबंदी में शामिल नहीं होगी। इस बीच, लेबनान में भी तनाव बढ़ रहा है। हिजबुल्लाह नेता नईम कासिम ने इजरायल के साथ संभावित बातचीत को खारिज कर दिया है, क्योंकि लड़ाई जारी है और इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक अन्य घटनाक्रम में ट्रंप ने ईरान संघर्ष के विरोध के लिए पोप लियो XIV की कड़ी आलोचना की है।



























































