California में 5 Percent Wealth Tax प्रस्ताव के बाद Larry Page ने समेटा कारोबार
कैलिफोर्निया में अरबपतियों पर 5 प्रतिशत संपत्ति टैक्स के प्रस्ताव के बीच गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज ने राज्य से कारोबारी संबंध घटा लिए हैं। उन्होंने अपनी कंपनियां डेलावेयर में पंजीकृत कराई हैं और मियामी में संपत्तियां खरीदी हैं। इस कदम से कैलिफोर्निया के अनुमानित टैक्स राजस्व को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।



























































