भारत हम सभी के लिए उम्मीद की किरण, पोलिश PM ने की प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने वैश्विक अस्थिरता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारत को आशा की किरण बताया। नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देशों ने अपनी रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही व्यापार, प्रौद्योगिकी और उद्योग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में आपसी सहयोग का विस्तार करने पर सहमति जताई।



























































