Kia India ने दस महीनों में 286470 गाड़ियां बेचकर तोड़ा 2025 की कुल बिक्री का रिकॉर्ड
किया इंडिया ने अक्टूबर 2026 में 33,462 गाड़ियों की थोक बिक्री कर नया मासिक रिकॉर्ड दर्ज किया है। इस दौरान सेल्टोस और सोनेट के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में भी तेजी देखी गई। जनवरी से अक्टूबर तक कंपनी की कुल बिक्री 2,86,470 इकाई पर पहुंच गई जिसने साल 2025 की कुल बिक्री को पीछे छोड़ दिया।



























































