IMD का बड़ा Alert: Delhi-NCR में भीषण Heatwave का कहर, पारा 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार
मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के लिए भीषण हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में तापमान 2-3 डिग्री बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे गंभीर लू की स्थिति बनेगी। इस दौरान डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। विभाग ने लोगों को, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को, दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह दी है।



























































