Afghanistan में Taliban का नया महिला विरोधी कानून, शादी पर लड़की की चुप्पी मानी जाएगी 'हां'
अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं के अधिकारों को गंभीर रूप से कमजोर करने वाला एक नया कानून लागू किया है। इसके तहत न केवल कुंवारी लड़की की चुप्पी को शादी की सहमति माना जाएगा, बल्कि यह बाल विवाह को भी संस्थागत रूप देता है। यह कानून पारिवारिक विवादों में तालिबानी जजों को असीमित अधिकार सौंपता है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हो रही है।



























































