दिल्ली में Orange-Red Alert! वीकेंड की बारिश से राजधानी में जलभराव, ट्रैफिक जाम
दिल्ली-NCR में वीकेंड पर ज़ोरदार बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया, जिसके चलते सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी। IMD ने भारी बारिश के लिए ऑरेंज और बाद में दिल्ली के अधिकांश हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जबकि इस साल की कुल बारिश ने औसत का आंकड़ा पार कर लिया है। भारी बारिश के बावजूद शहर में वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।



























































