मनमोहन सिंह की कुर्सी चाहते थे प्रणब मुखर्जी! 'शीर्ष नेतृत्व में बदलाव का समय आ गया है' वाले क्षण को सोनिया ने कैसे बदला, खुद बताया
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में खुलासा किया है कि 2010 में प्रणब मुखर्जी ने शीर्ष स्तर पर बदलाव का सुझाव देकर प्रधानमंत्री बनने की इच्छा का संकेत दिया था। सोनिया ने तब सहजता से विषय बदल दिया, हालांकि मुखर्जी ने कोई नाराजगी नहीं दिखाई। बाद में 2012 में कांग्रेस ने उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया और वे चुने गए।



























































