Qantas के 850 जॉब्स India भेजने की तैयारी, Accenture डील के खिलाफ उतरा Union
ऑस्ट्रेलिया की विमानन कंपनी क्वांटास अपने मुख्यालय के करीब 850 पदों का काम भारत भेजने की तैयारी में है। इसके लिए एक्सेंचर के साथ कई वर्षों का करार हुआ है, जिसके तहत वित्त, एचआर, खरीद और विपणन विभाग संचालित होंगे। ऑस्ट्रेलियाई कर्मचारी संगठन इसका विरोध कर रहा है, वहीं कंपनी ने कर्मचारियों को दोबारा काम और ट्रेनिंग का भरोसा दिया है।



























































